CHANDIGARHHARYANA

भाजपा का हर सदस्य देश-प्रदेश की समृद्धि और उन्नति के लिए समर्पित : मनोहर लाल

ट्रेन के जरिए दिल्ली से पानीपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का हरियाणा से लगाव किसी से छिपा नहीं है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश वासियों के हित में अनेक नई योजनाएं चलाई, जिसका जनता आज भी लाभ ले रही हैं। केंद्र में मंत्री बनने के बाद भी मनोहर लाल लगातार हरियाणा के दौरे पर रहते हैं। इस दौरान वह हरियाणा की जनता से मिलकर उनकी शिकायत और समस्याओं को सुनकर उसका निदान भी करते हैं। जनता के बीच रहकर मनोहर लाल सरकार के काम और योजनाओं के बारे में फीड बैक लेना भी नहीं भूलते। यहीं कारण है कि वह दिल्ली से हरियाणा का अपना दौरा अधिकांश रूप से ट्रेन से जरिए करते हैं।

इसी के चलते वह ट्रेन में हरियाणा आते समय रास्ते में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन पर उतरकर वहां के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करते हैं। इसी कड़ी में ट्रेन के जरिए दिल्ली से करनाल आते समय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतरे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान पानीपत में उनके प्रतिनिधि और बीजेपी नेता गजेंद्र सलूजा समेत कईं नेताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां देश और प्रदेश की समृद्धि और उन्नति के लिए प्रत्येक सदस्य समर्पित भाव से सेवा करता है।

बता दें कि गजेंद्र सलूजा को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पानीपत जिले में अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया हुआ है। पानीपत की जनता को केंद्रीय मंत्री से मिलने, काम करवाने समेत विकास कार्यों की देखरेख का जिम्मा गजेंद्र सलूजा पर है। सलूजा नगर निगम के पार्षद, भाजपा के जिला महामंत्री, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। अभी राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रमुख होने के साथ करनाल लोकसभा निगरानी के अध्यक्ष और लैय्या बिरादरी के कार्यकारी प्रधान हैं।

लोकसभा चुनाव में मनोहर के लिए किया काम

सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ें रहे हैं। पार्टी के प्रचार के लिए अन्य प्रदेशों में लगातार जिम्मेदारी मिलती रही हैं। सबसे मिलनसार हैं। लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल के लिए काफी काम किया। इसी काम को और पिछला रिकॉर्ड देखते हुए मनोहर लाल ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्ति किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW