CHANDIGARH

Chandigarh Bomb Threat: स्कूलों और हरियाणा CM कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Chandigarh Bomb Threat:  चंडीगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन कई स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम तुरंत सक्रिय हो गई।

प्रशासन ने प्रभावित स्कूलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इन स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद सेक्टर-37बी और 37डी के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) और सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल को भी इसी तरह के ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई।

धमकी वाले ई-मेल में स्कूलों के लिए दोपहर 1:11 बजे और हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए 3:11 बजे का समय लिखा गया था।

केंद्रीय नेताओं और रेलवे ट्रैक का भी उल्लेख

धमकी भरे संदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी उल्लेख किया गया। साथ ही रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने, रेल यात्रा से बचने और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के संबंध में भी धमकी भरे दावे किए गए।

नोट: ई-मेल में कई आपत्तिजनक और उकसाऊ बातें लिखी गई हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और सुरक्षा एजेंसियां इन्हें जांच के दायरे में लेकर कार्रवाई कर रही हैं।

इस बार रेडिफमेल से भेजा गया ई-मेल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस बार धमकी वाला ई-मेल जीमेल के बजाय रेडिफमेल आईडी से भेजा गया है। साइबर विशेषज्ञ ई-मेल के स्रोत और तकनीकी जानकारी की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, तलाशी अभियान शुरू

धमकी मिलने के बाद संबंधित स्कूलों और संवेदनशील सरकारी परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस और बम निरोधक टीमों ने एहतियात के तौर पर जांच अभियान चलाया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW