पंजाब में BJP सरकार आने पर किसानों को मिलेगा MSP का लाभ: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को सलाह दी कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करे।

चंडीगढ़, 18 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद का वादा किया है। रोपड़ में सैनी महासम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 12 लाख किसानों को एमएसपी पर भुगतान करते हुए उनके खातों में 1.25 लाख करोड़ रुपये जमा किए हैं।
मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को सलाह दी कि वह किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए फसलों की एमएसपी(MSP) पर खरीद सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने बारिश में देरी के कारण किसानों को 2,000 रुपये प्रति एकड़ का बोनस दिया है।
नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में गरीबों और मजदूरों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ ही, क्रीमिलेयर की आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है।
उन्होंने नारी सशक्तिकरण और सामाजिक सुधारों पर जोर देते हुए सावित्रीबाई फुले और बीबी शरणदीप कौर के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों का उत्थान और न्याय सुनिश्चित करना है।



