HARYANATrending News

हरियाणा में डबल इंजन सरकार फेल: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 10 मार्च – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को केंद्र सरकार से कोई विशेष लाभ नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार ने इस अवधि में प्रदेश को कौन-सा बड़ा प्रोजेक्ट दिलाया? उन्होंने कहा, “डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल रही है और आगे भी कुछ मिलने की उम्मीद नहीं है।”

 

कानून व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं असुरक्षित: सैलजा

उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” केवल एक नारा बनकर रह गया है।

 

किसानों की अनदेखी पर भी साधा निशाना

सैलजा ने किसानों को मुआवजा न मिलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार उन्हें केवल “मेरी फसल, मेरा ब्यौरा” पोर्टल के खेल में उलझा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा कब मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं।

 

गौसेवा को बताया पुण्य कार्य

सैलजा ने सिरसा की श्री गौशाला का दौरा कर गायों को गुड़-चारा खिलाया और लोगों से गौ सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौशाला महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए भी बेहतर सेवा कार्य कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW