HARYANATrending News

किसानों की उपज का होगा त्वरित उठान और भुगतान – राजेश नागर

पलवल, 9 अप्रैल – हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने पलवल और होडल स्थित अनाज मंडियों का दौरा कर किसानों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की उपज का उठान व भुगतान शीघ्रता से किया जाए, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि होडल अनाज मंडी को ‘गार्डन अनाज मंडी’ के रूप में मॉडर्न सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा, जिसका एस्टीमेट तैयार कर भेजा जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मंडी परिसर में बिजली, पानी, सफाई और भंडारण की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी तरीके से संचालित होनी चाहिए।

राजेश नागर ने किसानों से अपील की कि वे अपनी सरसों की फसल को पूरी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाएं, जिससे फसल की गुणवत्ता बनी रहे और उन्हें बेहतर मूल्य मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW