CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पैरा एशियाई खेलों के 13 खिलाड़ियों को ₹19.72 करोड़ की पुरस्कार राशि मंजूर

चंडीगढ़, 27 जून – हरियाणा सरकार ने “चौथे पैरा एशियाई खेल 2022” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 13 पैरा खिलाड़ियों को ₹19.72 करोड़ की नकद पुरस्कार राशि मंजूर की है। इस निर्णय में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री और पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव की त्वरित पहल निर्णायक रही।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ₹3 करोड़, जबकि रजत पदक विजेताओं को ₹1.5 करोड़ का इनाम मिलेगा। हैनी, नितेश कुमार, सरिता अधाना, योगेश कथुनिया समेत कई खिलाड़ियों को इस पुरस्कार योजना में शामिल किया गया है। नितेश को स्वर्ण और रजत दोनों के लिए कुल ₹4.5 करोड़ मिलेंगे। वहीं, अंजू बाला, जयदीप और जसबीर को भागीदारी के लिए ₹7.5 लाख दिए जाएंगे।

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, “यह हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे खिलाड़ियों को समय पर सम्मानित करें जो देश का नाम रोशन करते हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस निर्णय के लिए धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW