CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: कर्मचारियों को राहत, युवाओं को रोजगार और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार

चंडीगढ़ | 27 जून 2025 : हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में कई ऐतिहासिक और जनहित से जुड़े फैसले लिए। सरकार ने कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं और प्रशासनिक सुधारों को लेकर अहम निर्णय लिए हैं, जिनका प्रदेश में दूरगामी असर होगा।


कर्मचारियों के लिए राहत भरी घोषणाएं

सरकारी कर्मचारी की मृत्यु पर 2 साल तक नहीं खाली करना होगा आवास:
अब किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु पर उनके परिजनों को दो वर्षों तक सरकारी मकान खाली नहीं करना पड़ेगा। साथ ही परिवार को 2 साल तक हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी मिलेगा।

नई पेंशन योजना – यूपीएस लागू:
राज्य सरकार ने ‘यूनाइटेड पेंशन स्कीम (UPS)’ शुरू की है, जिसका लाभ 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को मिलेगा।

  • पेंशन की गणना अंतिम 12 महीनों की औसत वेतन पर आधारित होगी।

  • योजना केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप होगी।


भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम

एसीबी का नाम बदला:
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)’ का नाम अब ‘राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो’ रखा गया है। इसका उद्देश्य संस्था को और अधिक जवाबदेह व सशक्त बनाना है।

भ्रष्ट अफसर पर कार्रवाई:
एचसीएस अधिकारी अश्वनी कुमार को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जबरन रिटायर करने का निर्णय लिया गया है। विभागीय जांच जारी है और आदेश जल्द जारी होंगे।


रोजगार को बढ़ावा – जल्द होगी 7500 पदों पर नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप-डी के 7500 पदों पर जल्द ही जॉइनिंग करवाई जाएगी।

  • CET 2025 के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो कि पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है।

  • सरल पोर्टल पर लोड बढ़ने के बावजूद, लाखों युवाओं ने जाति प्रमाणपत्र डाउनलोड कर आवेदन पूरा किया।

 जिनके पास अभी जाति प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा, और अन्य दस्तावेज़ों की प्रक्रिया बाद में पूरी की जा सकेगी।


विभागों में रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने मौजूदा पदों का पुनर्मूल्यांकन (Rationalisation) कर के आवश्यक पदों की मांग भेजें। इससे नई जरूरतों के अनुसार पद सृजित किए जा सकेंगे और गैर-ज़रूरी पद हटाए जा सकेंगे।


छात्रों से अपील: “पढ़ाई पर ध्यान दें, राजनीति में ना उलझें”

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में छात्रों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे छात्रों को भड़काने से बचें।
 “यह समय छात्रों की पढ़ाई का है, राजनीति में आना अच्छी बात है लेकिन पहले पढ़ाई जरूरी है,” – नायब सिंह सैनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW