HARYANA

Haryana News : विस अध्यक्ष ने किया सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास

Haryana News : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा के फूरलक रोड पर पौने दो करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करते हुए कहा कि हलके में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, इससे अगले कुछ सालों में घरौंडा हलके की सूरत बदल जाएगी। इसका लाभ पूरे हलके की जनता को मिलेगा। हरविन्द्र कल्याण घरौंडा में फुरलक रोड पर सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

कल्याण ने कहा कि घरौंडा के विकास कार्यों की बात करें तो शहर में लड़कियों का स्कूल, पार्कों और बस अड्डे का निर्माण कराया गया। इसके अलावा, न केवल घरौंडा को उपमंडल का दर्जा दिलाया गया बल्कि हलके में 16 स्कूलों को सीनियर सैकेंडरी बनवाया गया, 40 नए पुल और 75 सड़कें बनवाई गईं। इतना ही नहीं अवैध कॉलोनियों को अप्रूव्ड घोषित करवा कर उन में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। नए अस्पतालों के साथ-साथ युवाओं के लिए आईटीआई बनवाई गई। एनसीसी अकेडमी और रिंग रोड का निर्माण कार्य जारी है। मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी साल शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW