CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया अलर्ट

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ ।  पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बीच अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में हो रहा बदलाव के बीच ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। विभाग की ओर से हरियाणा के सात जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते हरियाणा के कई स्थानों पर ठंडी हवाएं चल रही है, जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कईं जिलों का तापमान पांच डिग्री के समीप भी पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क व उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना भी बन रही है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह व देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है।
इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों की ओर से हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW