अक्षय कुमार ने बताया अपना सबसे खतरनाक स्टंट, बोले- मुझे लगा था मर जाऊंगा

Mwb news: एक्टर अक्षय कुमार को उनके चाहने वाले ‘खिलाड़ी कुमार’ नाम से भी जानते हैं। उन्हें यह टैग खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों के बाद मिला था। उनकी फिल्मों में कई खतरनाक स्टंट होते थे, जिन्हें ज्यादातर वह खुद ही किया करते थे।
अक्षय कुमार ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ नाम का स्टंट शो खुद ही होस्ट भी किया है। लेकिन क्या आप अक्षय कुमार द्वारा किए सबसे खतरनाक स्टंट के बारे में जानते हैं। अक्की ने खुद इस स्टंट और इसके दौरान हुए तजुर्बे के बारे में बताया था। अक्षय कुमार ने यह स्टंट साल 1998 में आई फिल्म ‘अंगारे’ के लिए किया था।
हेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट महज 3.5 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्काय फोर्स’ का प्रमोशन कर रहे हैं। एक्टर ने ‘द क्विंट’ के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें फिल्म ‘अंगारे’ के लिए एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर जंप करना था। उन्हें सातवीं मंजिल से चौथी मंजिल पर छलांग लगानी थी। अक्षय कुमार ने बताया कि उनके स्टंट परफॉर्म करने से पहले ही महेश भट्ट वहां से भाग गए थे, क्योंकि उन्हें लगा कि वह (अक्षय) मर जाएंगे



