NATIONAL

आज फिर महंगा हुए सोना-चांदी, जानिए 10 ग्राम Gold का भाव

MWB News: आज बजट वाले दिन सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका लगा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 1 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 82,249 रुपए जबकि चांदी 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 93,490 रुपए पर थी।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह 1,100 रुपए की तेजी के साथ 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई।

एक जनवरी को स्थानीय बाजार में सोना 79,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसके बाद से इसमें 5,510 रुपए या सात प्रतिशत की तेजी आई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 1,100 रुपए की तेजी आई और यह अबतक के सर्वोच्च स्तर 84,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछली बंद भाव 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को चांदी 850 रुपए की तेजी के साथ 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को चांदी 94,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW