HARYANA

हरियाणा के निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म, आज होगा ऐलान

MWB news: हरियाणा के निकाय चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म हो जाएगा। दरअसल हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह आज हरियाणा निकाय चुनावों की घोषणा कर सकते हैं। इसको लेकर अपने कार्यालय में राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

इससे पहले राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा था कि हरियाणा में निकाय चुनाव अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। प्रदेश में 2 चरणों की बजाय एक चरण में सभी निकायों के चुनाव होंगे। बता दें काफी समय से हरियाणा की निकाय चुनावों की तिथियों का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में 34 नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगरपालिकाओं में से 27 में मतदाता सूचियां फाइनल हो चुकी हैं।

हरियाणा में कुल 11 नगर निगम

प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं, जिनमें फरीदाबाद नगर निगम का कार्यकाल फरवरी 2022, गुरुग्राम नगर निगम का कार्यकाल नवंबर 2022 में खत्म हो चुका है। इसके अलावा करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और हिसार नगर निगम का कार्यकाल इस साल जनवरी में खत्म हो चुका है।

दूसरी ओर मानेसर निगम में अभी तक चुनाव ही नहीं हुए। इसी तरह सोनीपत और अंबाला के मेयर विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण दोनों नगर निगमों में मेयर का पद खाली है। पहले चरण में अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर और सोनीपत नगर निगम के चुनाव कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW