हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंगलवार की देर रात प्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की गई। इनमें 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
जारी लिस्ट में सीएमओ में तैनात आईएएस सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल कल्याणा विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। साल 2001 बैच के आईएएस अमनीत पी कुमार को मतस्य पालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिरसा के ईओ अतार सिंह को झज्जर नगर पालिका, झज्जर के ईओ कृष्ण कुमार यादव को मानेसर नगर निगम ट्रांसफर किया गया। वहीं, मंडी डबवाली के ईओ राजिंदर सोनी को फतेहाबाद, अंबाला सदर के ईओ रविंदर को नरवाना और फतेहाबाद के ईओ सुरेंद्र कुमार का मंडी डबवाली के साथ सिरसा का भी चार्ज दिया गया है। इसके अलावा कुंडली, थानेसर, रादौर और रतिया के एमई का भी तबादला कर दिया गया है।



