परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा चलाई गई महाकुंभ मेला बस सेवा, श्रद्धालु कर रहे धन्यवाद ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी घोषणा की है। परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले से बस सेवा शुरू की गई है। जिसमें श्रद्धालु इस बस में लाभ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

फ़ोटो कैप्शन : प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालु
अंबाला से प्रयागराज स्थित महाकुंभ के लिए वातानुकूलित बस शुरू की गई है। जिसकी शुरुआत 1 फरवरी से की गई थी । पहले ही दिन श्रद्धालुओ ने बैठ सफर किया। यह बस 11 बजे के लगभग अंबाला छावनी के बस स्टैंड पहुंचती है। जिसमें आज भी काफी श्रद्धालु इस बस में बैठकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अड्डा इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली बस 1 फरवरी से शुरू की गई थी। जो चंडीगढ़ से 8:30 बजे के लगभग चलाई जाती है और अंबाला कैंट बस स्टैंड 11 बजे के लगभग पहुंचती है। जिसका किराया चंडीगढ़ से 1700 के लगभग और अंबाला कैंट से 1600 के लगभग हैं।
फ़ोटो कैप्शन : विजेंद्र सिंह अंबाला कैंट बस अड्डा इंचार्ज।
महाकुंभ के लिए मिल रही बस सुविधा से श्रद्धालुओं में काफी खुशी है। बस से प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि हम प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे हैं। 144 साल बाद ये महाकुंभ आया है। हम अपने परिवार वालों के साथ महाकुंभ जा रहे हैं। हम परिवहन मंत्री अनिल विज का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के बारे में सोचा।



