इतनी महंगी हो गई ये दारू, लाल परी के दिवानों के लिए बुरी खबर

MWB news: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिससे शराब के शौकीनों के लिए अब कुछ नई चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। राज्य में 200 मिलीलीटर की देशी शराब की बोतल की कीमत में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बदलाव अप्रैल से लागू होगा। यूपी सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति 2025-26 के तहत कई नए नियम और बदलाव लागू किए हैं, जिनका असर शराब खरीदने वालों पर पड़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब देशी शराब केवल टेट्रा पैक में ही बेची जा सकेगी। पहले इसे कांच और पेट बोतलों में भी बेचा जा सकता था, लेकिन अब टेट्रा पैक की बिक्री से मिलावट और अवैध शराब की आपूर्ति की संभावना कम हो जाएगी। इसके अलावा, आबकारी विभाग ने व्यापारियों का मार्जिन बढ़ाया है और फुटकर दुकानों का कोटा 10% बढ़ाया है। इसके साथ ही, राज्य सरकार का 60,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
यूपी सरकार ने शराब की दुकानों के संचालन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। राज्य में दुकानों की ई-लॉटरी प्रणाली लागू की गई है, जिससे हर व्यक्ति केवल दो दुकानें खोल सकता है, लेकिन वह सभी दुकानों के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही, दुकान के नवीनीकरण की प्रक्रिया 2026-2027 तक की जा सकेगी, जिससे दुकानों की व्यवहार्यता बनी रहेगी।



