FILMY

भाई की संगीत नाइट में Priyanka Chopra का जलवा, पहना खूबसुरत Blue Lehenge

MWB NEWS : प्रियंका चोपड़ा का फैशन हमेशा चर्चा में रहता है, चाहे वह किसी रेड कार्पेट पर नजर आएं या किसी शादी में गेस्ट बनकर जाएं। हाल ही में, उन्होंने अपनी भाई की शादी में अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबका ध्यान खींच लिया। प्रियंका ने मेहंदी और संगीत जैसे खास अवसरों पर ऐसा लुक अपनाया, जिससे हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका। आइए, जानते हैं प्रियंका ने इन खास मौके पर कौन से स्टाइलिश आउटफिट्स और ज्वेलरी पहने थे।

प्रियंका ने मेहंदी सेरेमनी के लिए राहुल मिश्रा के डिजाइन किए गए फ्लोरल गाउन को चुना। इस गाउन में खूबसूरत कढ़ाई और फ्लोइंग सिल्हूट था। गाउन के साथ उन्होंने एक शानदार बुलगारी नेकलेस पहना, जो लगभग 10-12 करोड़ रुपये का था। प्रियंका का यह लुक शादी के इस दिन को और भी खास बना रहा था।

प्रियंका ने संगीत सेरेमनी के लिए फाल्गुनी शेन पीकॉक के डिजाइन किया हुआ एक ब्लू लहंगा पहना। यह कस्टम-निर्मित A-लाइन लहंगा बहुत ही खूबसूरत था। इसमें नाज़ुक कढ़ाई और चमकदार सिक्वेन्स का काम था। इस लहंगे का नीला रंग प्रियंका की त्वचा पर और भी निखरकर दिख रहा था, जिससे वह एक बॉलीवुड दिवा जैसी लग रही थीं। प्रियंका ने इस लहंगे को मैचिंग ब्लाउज़ और एक फ्लोइंग दुपट्टे के साथ पहना, जिससे उनका लुक और भी शानदार बन गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW