CHANDIGARHHARYANA

अंबाला शहर में मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । अंबाला शहर में हनुमान मंदिर के पुजारी पर उसकी कथित पत्नी ने 2 साल की बेटी से नशे में धुत्त हो गलत हरकत करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया उसका पति हनुमान मंदिर में पुजारी है। अब वो उसे पत्नी नही मानता और अक्सर नशे में धुत्त हो उसकी 2 साल की बेटी से गलत हरकत की कोशिश करता है। जब उसे रोकने की कोशिश करती है तो वो उससे मारपीट करता है। देर रात भी उसके पुजारी पति मनोज ने उसकी बेटी से गलत हरकत की कोशिश की जब उसने उसे रोका तो उसके गले मे रस्सी डाल उसका गला घोंट डाला।

पीड़ित महिला की मदद के लिए पहुंची महिला वकील नम्रता गॉड ने बताया महिला ने उसे पूरा मामला बताया था और न्याय की मांग की है उन्होंने पुलिस को इस सब की जानकारी दी है लेकिन पुलिस मदद नही कर रही।

नम्रता गॉड – महिला वकील।

महिला की मदद के लिए डायल 112 पहुंची और महिला को अंबाला शहर के सिविल हस्पताल में उसका मेडिकल करवाया। इस मामले में आगे की जांच अंबाला पुलिस करेगी।

सब इंस्पेक्टर – डायल 112

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW