CHANDIGARHHARYANA

अंबाला कैंट जीआरपी थाना ने ट्रेनों से चोरी करने वाले चार चोरों को किया गिरफ्तार ।

अंबाला कैंट में ट्रेनों के अंदर चोरी की वारदातें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जो थमने का नाम नहीं ले रही। रोजाना चोर ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कल कैंट रेलवे स्टेशन से गुप्त सूचना के आधार पर 4 चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। इसको लेकर पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में भी दिखाई दे रही है। कैंट रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो जीआरपी थाना ने ट्रेनों से चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। जो चारों हरियाणा के आस पास के गांवों के रहने वाले हैं। प्राथमिक पूछताछ के दौरान चोरों ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों में वारदात को भी कबूल किया है। मीडिया से बात करते हुए अंबाला कैंट जीआरपी थाना के ASI संजीव कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहले मुकद्दमों में भी चोरी की भूमिका पाई गई है। जिनको नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। आज इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ASI संजीव कुमार- अंबाला कैंट जीआरपी थाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW