NATIONAL

Goverment Holidays: सरकार ने घोषित किए अवकाश कलैंडर, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

MWB News: मध्यप्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के तहत, साल 2025 में दमोह और अशोकनगर जिलों के आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए स्थानीय अवकाश कैलेंडर घोषित किए गए हैं। यह छुट्टियां विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों के उपलक्ष्य में दी जाएंगी, ताकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को इसका फायदा मिल सके। दमोह जिले में आंगनवाड़ी के लिए कुल 13 छुट्टियां घोषित की गई हैं। इनमें प्रमुख अवकाश इस प्रकार हैं:

26 फरवरी – महाशिवरात्रि
14 मार्च – होली
19 मार्च – रंग पंचमी
31 मार्च – ईदुल फितर
12 मई – बुद्ध जयंती
7 जून – ईदुज्जुहा
9 अगस्त – रक्षा बंधन
16 अगस्त – जन्माष्टमी
30 सितंबर – दुर्गा अष्टमी
20 अक्टूबर – दीपावली
10 अक्टूबर – करवाचौथ
15 नवंबर – बिरसा मुंडा जयंती
25 दिसंबर – क्रिसमस डे
इन अवकाशों के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में कामकाजी समय और संचालन में बदलाव हो सकता है, जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बच्चे त्योहारों का आनंद ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW