NATIONAL
दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू, CAG रिर्पोट पर होगी चर्चा

Mwb News: बीजेपी ने दिल्ली में अपनी सरकार बना ली है। बीते दिन नए सीएम ने अपने कुर्सी भी संभाल ली है। शपथ लेने के बाद से ही सीएम ने अपना कामकाज शुरु कर दिया है। दिल्ली की रेखा सरकार ने विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी को बुलाया है, जिसमें नए विधायकों का शपथ दिलाई जाएगी, इसके अलावा कैग रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा। यह तीन दिवसीय सत्र होगा, जहां पर प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा और इसके बाद निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
विधानसभा के सत्र के पहले दिन को लेकर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यहां पर पूर्व सीएम केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। सत्र में 5 साल से पेंडिंग पड़ी कैग रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।



