HARYANA

डेरा प्रमुख राम रहीम की 30 दिन की पैरोल समाप्त, सुनारिया जेल रवाना… 

Mwb News: डेरा प्रमुख राम रहीम की आज 30 दिन की पैरोल समाप्त हो गई। जिसके चलते आज बागपत के बरनावा आश्रम से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गया। इस दौरान राम रहीम के साथ उसकी धर्म की बेटी हनीप्रीत भी साथ थीं।

दरअसल, बीती 28 जनवरी को डेरा प्रमुख राम रहीम को कोर्ट से 30 दिन की पैरोल मिली थीं। जिसमे कोर्ट ने 10 दिन सिरसा हरियाणा के आश्रम में रहने की अनुमति दी थीं और बाकि के 20 दिन बागपत यूपी के बरनावा आश्रम में रुकने की अनुमति दी थीं। आज पुरे 30 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद डेरा प्रमुख राम रहीम को सुनारिया जेल ले जाया गया। बरनावा आश्रम से 3.15 मिनट पर पुलिस ने लेकर रवाना हुई।

इससे पहले राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में पैरोल मिली थी। अक्टूबर में पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम गया था। इस दौरान उसको 20 दिन की सशर्त जमानत मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी। जिसे मंजूर कर लिया गया था।
गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 2017 में दी गई 20 साल की सजा काट रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW