NATIONAL

Petrol-Diesel Prices: 5 रुपए सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के भी घटे दाम

Mwb News: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमत भी काफी ऊंची बनी हुई है। लंबे समय से जनता तेल की कीमतों में राहत की उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन तेल कंपनियां उसे कोई राहत देने को तैयार नहीं हैं।

इस बीच, पाकिस्तान की सरकार ने अपने नागरिकों को कुछ राहत दी है। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। पाकिस्तान सरकार के वित्त मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का फायदा जनता को देने का फैसला किया है।

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 0.50 रुपए की कटौती की गई है, जबकि डीजल के दाम में 5.31 रुपए की कमी की गई है। इसके अलावा, केरोसिन के दाम में भी 3.53 रुपए की गिरावट आई है।

क्या हुए नए दाम?
पेट्रोल की नई कीमत अब 255.63 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि हाई-स्पीड डीजल 258.64 रुपए प्रति लीटर और केरोसिन 168.12 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि, ये कटौती पाकिस्तान के पहले से ही ऊंचे दामों के मुकाबले बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन रमजान के माह से पहले जनता को थोड़ा राहत जरूर मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW