PUNJAB

पंजाब के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अपने शहर की स्थिति जानें

MWB News: पंजाब में तापमान सामान्य से अधिक गर्म है। पिछले 24 घंटे में तापमान में भी 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। जिसके बाद तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक पाया गया। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत की उम्मीद है। पंजाब में अगले दो दिनों तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 19 और 20 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और सामान्य से मध्यम बारिश की भी संभावना है। जिसके बाद बढ़े हुए तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिलेगी।

दो दिन बाद तापमान 3 डिग्री तक गिर जाएगा।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बादलों के कारण पंजाब का औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है। लेकिन 19-20 फरवरी को बारिश की संभावना के बाद मौसम थोड़ा साफ हो जाएगा।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी इन दिनों बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। जिसके बाद पंजाब में तापमान में गिरावट आएगी। एक अनुमान के मुताबिक पंजाब में तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW