CHANDIGARHHARYANA

दिल्ली कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने काली माता मंदिर में टेका माथा ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । दिल्ली में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी होने पर कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने काली माता मंदिर में माथा टेका। माता की पूजा अर्चना के बाद दिल्ली में मिली जीत पर उन्होंने कार्य़कर्ताओं के बीच मिठाइय़ां भी बांटी। इस दौरान विधायक शक्ति रानी शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भाजपा की प्रचंड विजय पर शीर्ष नेतृत्व सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

जनता ने सूझबूझ से लिया काम

शक्ति रानी शर्मा ने दिल्ली की जनता का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस बार बड़ी ही सूझबूझ से काम लिया और भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई। झूठ के आधार पर राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती ये दिल्ली की जनता ने दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का भी विशेष योगदान है, इसलिए सभी बधाई के पात्र हैं। एकादशी के दिन एक तरफा प्रचंड जीत से सभी कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW