NATIONAL

सोने ने मारी छलांग, सरपट दौड़ रही चांदी… जानिए 10 ग्राम Gold रेट

MWB NEWS: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन (7 फरवरी) को एक बार फिर गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोना 85000 का लेवल छूने को तैयार है तो वहीं चांदी भी 95700 के पार कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 84,676 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 95,746 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,880.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,876.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,889.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.65 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.62 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 32.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार (6 फरवरी) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 15 रुपए बढ़कर 84,672 रुपए था। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 133 रुपए गिरकर 95,292 रुपए प्रति किलो पर आ गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW