CHANDIGARHHARYANA

गणतंत्र दिवस पर पंजाब में ADGP और IG रैंक के अधिकारियों को मिली जिलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी : डीजीपी अर्पित शुक्ला

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । गणतंत्र दिवस को लेकर जहां देश की राजधानी दिल्ली में अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, पाकिस्तान की सीमा से सटा होने के कारण पंजाब में भी विशेष एहतियात बरती जा रही है। गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पंजाब के डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे पंजाब में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की ओर से अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ खास मुहिम चलाई गई है। साथ ही इंटर स्टेट और इंटर जिला नाकाबंदी की गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं, कि कोई भी शरारती व्यक्ति अपने मनसूबों में कामयाब ना हो सके। पूरे पंजाब में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सीमावर्ती जिलों में खास चौकसी बरती जा रही है, जिससे कोई भी तस्करी का सामान या व्यक्ति पंजाब की सीमा में प्रवेश ना कर सके।

15 हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों को फील्ड में भेजा गया है, जिससे वह वहां की कानून व्यवस्था की स्थिति का आंकलन कर सके। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पंजाब में 15 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही एडीजीपी और आईजी रैंक के अधिकारियों को जिलों में भेजा गया है। वह अपने-अपने जिलों का दौरा कर वहां कानून व्यवस्था का आंकलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW