CHANDIGARHHARYANA
ब्रेकिंग न्यूज़… चंडीगढ़ में पुलिस कॉन्स्टेबल पर फायरिंग,कॉन्स्टेबल ने भागकर जान बचाई ।

पुलिस ने घटनास्थल को सील किया
एमडब्ल्यूबी न्यूज़ । चंडीगढ़ में वीरवार शाम को पुलिस चेकिंग के दौरान एक सफेद कार सवार युवकों ने कांस्टेबल प्रदीप पर फायरिंग कर दी।
कांस्टेबल प्रदीप ने संदिग्ध गाड़ी देखकर उसे हाथ देकर रोकने का प्रयास किया। गाड़ी में सवार युवकों ने रुकने की बजाय उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग के दौरान प्रदीप ने अपनी सूझबूझ से इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। उसे गोली नहीं लगी। घटना सेक्टर 38 की है।



