HARYANA

गणतंत्र दिवस पर डेढ़ साल की नातिन के साथ जमकर थिरके अनिल विज

अंबाला : 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा के श्रम, ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान पंजाबी भांगड़े पर अनिल विज अपनी डेढ़ साल की नातिन के साथ मंच पर जमकर नाचे। विज ने कहा कि आज ख़ुशी का दिन सबको नाचना चाहिए !
गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की शक्ति का प्रतीक 
इस दौरान अनिल विज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से हुई। मंत्री अनिल विज ने पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और अन्य दलों द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड के अनुशासन और तालमेल की प्रशंसा करते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की शक्ति का प्रतीक है, और हमें अपने देश की समृद्धि और विकास के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW