NATIONAL

सोनी और चांदी कीमतें घटी, कैरेट के हिसाब से जानें कीमतें

Mwb News: शुक्रवार, 21 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹541 सस्ता होकर ₹85,979 पर आ गया, जबकि गुरुवार को इसका दाम ₹86,520 था। सोने ने बुधवार को ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। एक किलो चांदी ₹945 गिरकर ₹96,844 प्रति किलो पर आ गई, जबकि कल इसका भाव ₹97,789 था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW