हरभजन सिंह से बोला ट्विटर यूजर- खालिस्तान मुर्दाबाद बोल, भज्जी ने लिया ये एक्शन

MWB News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने एक ट्विटर यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस यूजर ने उन्हें चैलेंज किया था कि वह “खालिस्तान मुर्दाबाद” लिखकर दिखाएं।
ट्विटर यूजर ने रैंडमसेना नामक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उसने लिखा था कि, “अगर हरभजन सिंह सच्चा देशभक्त है तो एक बार खालिस्तान मुर्दाबाद ट्वीट कर दे। मैं उससे माफी मांग लूंगा। लेकिन वह बात को घुमाएगा और खालिस्तान मुर्दाबाद नहीं बोलेगा। साथ ही उसने ये भी लिखा कि जब तक यह ट्वीट हरभजन सिंह ना पढ़े, तब तक इसे रिट्वीट करते रहो।”
वहीं, हरभजन सिंह ने इस बात का जवाब रैंडमसेना के अकाउंट द्वारा की गई एक पुरानी टिप्पणी को शेयर कर दिया। उन्होंने कहा कि “तू किस तरफ का है? जो हमारे अयोध्या के हिंदू भाइयों को गलत बोल रहा है। मुझे तेरी दिमागी हालत से ज्यादा तेरे देशद्रोही होने पर शक है।” दरअसल यूज़र ने अयोध्या के हिंदुओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसे हरभजन सिंह ने शेयर कर यूजर को तगड़ा जवाब दिया। एक्स यूजर की पहचान अभिषेक नाम के रूप में हुई है।
हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। साथ ही इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। हालांकि, इसके बाद भी यूजर ने हरभजन सिंह पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। यूर्जर ने कहा कि उसने अपनी बात साबित करने के लिए खालिस्तान मुर्दाबाद कहने को कहा था।



