CHANDIGARHHARYANA

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा,अम्बाला के गांव बड़ागढ़ खेल स्टेडियम में 14 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा हॉकी का एस्ट्रो टर्फ ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अम्बाला जिला के गांव बड़ागढ़ में आयोजित हरियाणा कबड्डी खेल महाकुम्भ कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि खेल स्टेडियम बड़ागढ़ में 14 करोड़ रुपए की लागत से हॉकी का एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा तथा खेल के मैदान में फलड लाईटें लगाई जाएंगी।*

इसके अलावा, गांव लाहा तथा गांव बिचपड़ी में स्थित खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कबड्डी महाकुंभ में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कबड्डी, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे परम्परागत खेलों का गढ़ रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW