PUNJABTrending News

कनाडा: 4 क्विंटल सोना चोरी के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी जारी

चंडीगढ़/Mohali: कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी 400 किलोग्राम (4 क्विंटल) सोना चोरी मामले में वांटेड एयर कनाडा की पूर्व मैनेजर सिमरनप्रीत पनेसर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह से ही चंडीगढ़ और मोहाली में उनके किराए के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

 

चोरी का पूरा मामला: कैसे गायब हुआ 6,600 रॉड सोना?

अप्रैल 2023 में टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से 6,600 सोने की छड़ें और करीब 2.5 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा चोरी हो गई थी। यह चोरी उस समय हुई जब ज्यूरिख से आई फ्लाइट का सामान उतारा जा रहा था।

 

कैसे नाम आया सामने?

पील क्षेत्रीय पुलिस ने जब इस चोरी की जांच शुरू की, तो पाया गया कि सोना एक ट्रक में लोड कर कनाडा से बाहर ले जाया गया। जांच में सामने आया कि इस मामले में सिमरनप्रीत पनेसर का नाम जुड़ा है, जो वारदात के बाद भारत भाग आया था।

 

चंडीगढ़ और मोहाली में ED की छापेमारी

कई टीमों की कार्रवाई: ईडी की पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें इस छापेमारी में शामिल हैं।

दो ठिकानों पर रेड: जांच एजेंसी ने सेक्टर-79 (मोहाली) और सेक्टर-38 (चंडीगढ़) में सिमरनप्रीत के किराए के घरों पर छापा मारा।

लक्जरी लाइफस्टाइल: सिमरनप्रीत पजेरो कार से आना-जाना करता था और पिछले एक साल से इन शहरों में रह रहा था।

ED ने किस धारा के तहत की कार्रवाई?

ईडी ने यह कार्रवाई PMlA (Prevention of Money Laundering Act) की धारा 2(1)(RA) के तहत की है, जिसमें सीमा-पार अपराधों की जांच की जाती है।

 

कनाडा में जांच: ‘प्रोजेक्ट 24 कैरेट’ के तहत छानबीन

20 अधिकारी कर रहे जांच: पील क्षेत्रीय पुलिस ने इस मामले को ‘प्रोजेक्ट 24 कैरेट’ नाम दिया है और अब तक 9 लोगों पर आरोप लग चुके हैं।

आत्मसमर्पण का वादा लेकिन...: जून 2024 में सिमरनप्रीत के वकील ग्रेग लाफोंटेन ने कहा था कि वह कनाडा लौटकर बेगुनाही साबित करेगा, लेकिन उसने अब तक सरेंडर नहीं किया।

CCTV से ट्रक की पहचान: पुलिस ने CCTV और ट्रैकिंग डिवाइसेस से उस ट्रक को ट्रेस किया, जिससे सोने की छड़ें चोरी कर ले जाई गई थीं।

ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और विदेश में अपराध से अर्जित संपत्ति के एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही कनाडा पुलिस और भारतीय एजेंसियों के बीच बातचीत हो सकती है। वहीं, पील क्षेत्रीय पुलिस अब भी सिमरनप्रीत के आत्मसमर्पण का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW