NATIONAL

  सोने की कीमतों में गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका…जानिए आज का रेट

MWB NEWS: लंबे समय बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के लिए खरीदारी का शानदार अवसर बन गया है। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर वैश्विक चिंताओं के चलते हाल के दिनों में सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन आज इसमें 700 रुपये की गिरावट देखी गई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और आगे सोना फिर महंगा हो सकता है।

मंगलवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बुधवार को सोने के दाम कुछ कम हुए। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम) का भाव 87,380 रुपये से घटकर 86,670 रुपये हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट मुनाफावसूली के कारण आई है, क्योंकि निवेशकों ने ऊंचे दामों पर प्रॉफिट बुक किया है।

 

विशेषज्ञों के मुताबिक, जो निवेशक पिछले साल दीपावली के समय सोने में निवेश कर चुके हैं, वे इस मौके पर कुछ सोना बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप टैरिफ को लेकर चिंता बरकरार है, जिससे सोने की कीमतें दोबारा उछाल भर सकती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW