HIMACHAL

महाकुंभ में CM सुक्खू ने परिवार संग लगाई आस्था की डुबकी

Mwb News : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर सपरिवार डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि महाकुंभ आस्था व विश्वास का संगम है और हमारी संस्कृति का परिचायक है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा आज परिवार सहित पवित्र स्नान करने का अवसर मिला है, यह बहुत अच्छा अहसास है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति और हिंदुत्व पहले से ही विश्व विख्यात है। यदि इतिहास के पन्नों को पलट कर देखेंगे तो पता लग जाएगा कि हमारी संस्कृति और संस्कार पहले से ही विश्व विख्यात है।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के लिए आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से मंगलवार सुबह 10.20 पर उड़ान भरी और वहां पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री प्रयागराज से देर शाम चंडीगढ़ पहुंचे। सीएम के साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी मौजूद रहे।

सीएम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं। पीढ़ियां बदलीं, समय आगे बढ़ा पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग महत्ता अडिग है, अनंत है। अंत में उन्होंने लिखा है कि जय तीर्थराज प्रयाग। जय मां गंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW