HARYANA

Haryana Weather: अगले 3 घंटे में हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

MWB News: हरियाणा में कल रात से मौसम का बदल गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में बीती रात बूंदाबांदी हुई है। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चरखी दादरी जिले में बीता रात हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 घंटों में जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा था और हल्के बादल छाए हुए थे। देर शाम बादल गहरा गए गए और रात करीब 8 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो रूककर रातभर होती रही। इस बूंदाबांदी के कारण मौसम मे पूरी तरह से परिवर्तन देखने को मिल रहा है और ठंड बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW