CHANDIGARHHARYANA

पुलिस ने बरामद की लाखों रुपए की अवैध शराब, हरियाणा के रास्ते ले जाई जा रही थी गुजरात ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । सिरसा जिले में डबवाली के सीआईए स्टाफ की टीम ने शराब तस्करी के इंटरस्टेट गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर उसमें से 350 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की कीमत 60 लाख रुपए बताई गई है। बरामद शराब ट्रक में जिप्सम के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाई जारही थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनाल निवासी अमरजीत के रूप में हुई है।

गुजरात ले जाई जा रही थी शराब

पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब से शराब की तस्करी करके हरियाणा के रास्ते गुजरात सहित कई अन्य राज्यों में सप्लाई करने की फ़िराक में था। डबवाली पुलिस आरोपी को अब कोर्ट में पेश कर इसके अन्य साथियों का सुराग लगाने का प्रयास करेगी। गिरफ्तार आरोपी अमरजीत सिंह पर पहले से ही शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है और घरेलू खर्च व नशे की पूर्ति के लिए ये धंधा करता है। 2023 में सोनीपत में 200 पेटी अवैध शराब की तस्करी का मामला भी आरोपी पर दर्ज है। इसके अलावा, बिहार और गुजरात राज्यों में भी आरोपी पर तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW