NATIONAL

5 फरवरी को Mahakumbh में शिरकत करेंगे PM Modi

MWB News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में देश और दुनियाभर से लोग आ रहे है और संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे है। 22 जनवरी को सीएम योगी ने भी अपने सभी मंत्रियों समेत संगल में डुबकी लगाई। अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ में आएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पांच फरवरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होंगे। इस दौरान, उनके कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW