HARYANAHIMACHALJ&KNATIONAL

पंजाब, हरियाणा समेत 12 राज्यों में 2 दिन बारिश का अलर्ट…बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

MWB News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई। बीती रात दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई, जिससे आज सुबह घना कोहरा और ठंड महसूस की गई। आसमान में घने बादल छाए रहे, और मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में 26 जनवरी तक सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल के कई शहरों में ठंड के कारण “कोल्ड डे” का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, और जोजिला पास में बर्फबारी से गुरेज-बांदीपुरा रोड, सेमथान-किश्तवाड़ और मुगल रोड बंद हो गए हैं। IMD के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 1°C गिरा है, जबकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6°C दर्ज किया गया, लेकिन रात की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान घटकर 9.3°C हो गया। आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस हुआ। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अनुमान जताया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW