HIMACHAL

22 वर्षीय एयरहोस्टेस की लाश भाखड़ा नहर से मिली…आखिरी बार प्रेमी के साथ दिखी

 

MWB News: पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली एक युवती की लाश की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की रहने वाली 22 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने युवती के 33 वर्षीय प्रेमी, जो मोहाली पुलिस में तैनात है, पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, निशा के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद उसे रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया। प्रेमी युवराज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

निशा, जो चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी, बीते सप्ताह अपने घर जोगिंद्रनगर आई हुई थी। सोमवार को वह चंडीगढ़ लौट गई थी और अपने पीजी से प्रेमी युवराज के साथ निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। मंगलवार को नंगल के पास भाखड़ा नहर से उसका अर्धनग्न शव मिला। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में निशा को 20 जनवरी की शाम युवराज के साथ जाते हुए देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW