CHANDIGARHHARYANA

गणतंत्र दिवस पर इस बार फरीदाबाद में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा ?

एमडब्ल्यूबी न्यूज़,चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है। इस बार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय फऱीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे और शाम को वहीं पर एट होम का आयोजन होगा। सीएम नायब सिंह सैनी इस बार रेवाड़ी में तिरंगा फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्वाचन क्षेत्र लाडवा में एसडीएम ध्वजारोहण करेंगे। सरकार ने भाजपा के सभी मंत्रियों, सांसदों-विधायकों के अलावा बोर्ड-निगमों के चेयरमैन की भी ड्यूटी लगाई है। चलिए जानते हैं कि कौन कहां पर ध्वजारोहण करेगा ? अंबाला कैंट में मंत्री अनिल विज और भिवानी में मंत्री श्रुति चौधरी ध्वजारोहण करेंगी। नारायणगढ़ में यहां के एसडीएम, अंबाला सिटी में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, बराड़ा में डीएनटी बोर्ड के उपाध्यक्ष जसवंत पठानिया, लोहारू में भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, तोशRम में बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा व सिवानी में बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ध्वजारोहण करेंगे।

चरखी दादरी में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, बाढ़डा में स्थानीय विधायक उमेद सिंह पातूवास, बड़खल में विधायक धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ में विधायक व पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, टोहाना में सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रतिया में गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, पटौदी में विधायक बिमला चौधरी, बादशाहपुर में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा गुरुग्राम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

मानेसर में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना में स्थानीय विधायक तेजपाल तंवर, नारनौंद में नलवा विधायक रणधीर सिंह पनिहार, हांसी में विधायक विनोद भ्याना, बरवाला में पूर्व मंत्री व हिसार विधायक सावित्री जिंदल, हिसार में खेल मंत्री गौरव गौतम, बहादुरगढ़ में स्थानीय विधायक राजेश जून, बादली में दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान, झज्जर में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, बेरी में यहां के एसडीएम तथा जुलाना में पानीपत सिटी विधायक प्रमोद विज ध्वजारोहण करेंगे।

सफीदों में स्थानीय विधायक रामकुमार गौतम, उचाना कलां में विधायक देवेंद्र अत्री, नरवाना में हरियाणा साहित्य अकदमी के उपाध्यक्ष कुलदीप अग्निहोत्री, गुहला में डीएनटी बोर्ड के चेयरमैन जय सिंह पाल, कलायत में पुंडरी विधायक सतपाल जम्बा, कैथल में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, नीलोखेड़ी में विधायक भगवान दास कबीरपंथी, इंद्री में रामकुमार कश्यप, करनाल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, घरौंडा में करनाल विधायक जगमोहन आनंद तथा असंध में स्थानीय विधायक योगेंद्र सिंह राणा ध्वजारोहण करेंगे।

कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल थानेसर/कुरुक्षेत्र के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। पिहोवा में एससी आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला, शाहबाद में सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, महेंद्रगढ़ में भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह, नारनौल में विधायक ओमप्रकाश यादव, कनीना में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव तथा नांगल-चौधरी में एनआईटी विधायक सतीश फागना ध्वजारोहण करेंगे।
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव इस बार नूंह में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। फिरोजपुर-झिरका में हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन भारत भूषण मिढ्ढा, तावड़ू में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन अमर पाल राणा, पुन्हाना में हरियाणा स्टेट एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, हथीन में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया तथा होडल में स्थानीय विधायक हरेंद्र सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

प्रदेश के राजस्व एवं आपद प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल पलवल में ध्वज फहराएंगे, जबकि कालका में हरको फेडरेशन के चेयरमैन वेदप्रकाश फूलां, पंचकूला में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत में स्पीकर हरिवन्द्र कल्याण, इसराना में राई विधायक कृष्णा गहलोत, समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना, बावल में स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली में यहां के विधायक अनिल यादव ढहीना, महम में हरियाणा केश कला व कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर तथा सांपला में हरियाणा केश कला व कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रविंद्र दिलावर ध्वजारोहण करेंगे।
राज्य के विकास एवं पंचायत तथा माइनिंग मंत्री कृष्ण लाल पंवार इस बार रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे। कालांवाली में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, डबवाली में हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन दिनेश शर्मा, सिरसा में समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, ऐलनाबाद में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, गन्नौर में स्थानीय विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा, सोनीपत में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिढ्ढा तथा गोहाना में सोनीपत विधायक निखिल मदान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की सरकार ने बिलासपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि ड्यूटी लगाई है। हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. केसी शर्मा जगाधरी में, पीडब्ल्यूडी तथा पब्लिक हेल्थ मंत्री रणबीर सिंह गंगवा यमुनानगर में, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा छछरौली में तथा हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गक्खड़ रादौर में ध्वजारोहण करेंगे।

NSS का भी हो सकता उपयोग

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव ने 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों और ध्वजारोहणकर्ताओं की सूची जारी कर दी है। जहां परेड के लिए पुलिस बल पर्याप्त नहीं है, वहां होमगार्ड और राष्ट्रीय कैडेट कोर के बल का भी उपयोग किया जा सकता है।

विपक्ष को नहीं मिला मौका

पूर्व में विपक्ष के विधायकों की भी 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रमों में ड्यूटी लगती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर एडीएम को यह ड्यूटी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW