CHANDIGARHHARYANA

देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन में संपन्न हुई पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज शंतरज प्रतियोगिता

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । पंजाब विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय के तत्वावधान में सेक्टर-45 के देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन में पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देव समाज कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के ज्वाइंट सचिव मानविंदर सिंह मांगट, गेस्ट ऑफ़ ऑनर गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज की प्रिंसिपल और मेम्बर सेलेक्शन कमेटी डॉ. जतिंदर कौर ने किया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नीरू मलिक ने मुख्य अतिथि और गेस्ट ऑफ़ ऑनर के साथ-साथ चैंपियनशिप की प्रतिभागी टीमों, उनके साथ मौजूद अध्यापकों और पंजाब यूनिवर्सिटी और विभिन्न कॉलेजों से पधारे गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत किया। महिला वर्ग में आठ टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग का पुरस्कार वितरण समारोह दूसरे दिन हुआ। देव समाज कॉलेज के सचिव प्रोफेसर अग्नीज़ ढिल्लों इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. नीरू मलिक भी इस अवसर पर मौजूद रहीं। विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए।

इन्हें मिला पुरस्कार

इस श्रेणी में पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 11 ने पहला, पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्पोर्ट्स ने दूसरा स्थान हासिल किया और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 चंडीगढ़ ने तीसरा पुरस्कार जीता।

दूसरे दिन पुरुष वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह टूर्नामेंट के अंतिम दिन आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्पोर्ट्स विजेता रहा, जबकि पहले और दूसरे उप-विजेता क्रमशः जीजीडी एसडी महाविद्यालय, सेक्टर 32, और पी जी गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 11,चंडीगढ़ रहे। समापन समारोह में डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ़ यूथ वेलफेयर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, डॉ. रोहित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नीरू मलिक, कॉलेज की एडवाइज़र डॉ. जसपाल कौर और कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रमुख डॉ. सुरिंदर कौर भी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल प्रो. नीरू मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW