CHANDIGARHHARYANA
हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने बढ़ा दिया यह भत्ता ।

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । केन्द्र सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते में बढ़ोत्तरी कर दी है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा भत्ते को बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है।

पहले सरकारी कर्मचारियों को बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता 1125 रुपए मिला करते थे जिसमें अब इजाफा कर दिया गया है। अब केन्द्रीय सरकार ने इसे बढ़ाकर 2812 रुपए कर दिया है। सरकार की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।



