CHANDIGARHHARYANA

“हुड्डा जी इतने दिन मुख्यमंत्री रहे है, उनको समझ होनी चाहिए कि बिजली के दाम इंडिपेंडेंट अथार्टी तय करती है” : विज

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अरविंद केजरीवाल बयान के बाद सोनीपत के राई से सिंचाई विभाग के अधिकारी आशीष कौशिक ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर की मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी, वो (केजरीवाल) बताएं कि किसने मिलाया पानी में जहर, उनको बताना पड़ेगा। वहीं, केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह यमुना का पानी पीकर दिखाएं, जिस पर अनिल विज ने कहा कि हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पीकर दिखाया है”।

विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अरविंद केजरीवाल बयान के बाद सोनीपत प्रशासन का बड़ा कदम उठाते हुए, सोनीपत के राई से सिंचाई विभाग के अधिकारी आशीष कौशिक ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर शिकायत, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी वो (केजरीवाल) बताएं कहा है जहर, और किसने मिलाया”। उन्होंने गुस्से में लाल होते हुए कहा कि “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए एक टेरर क्रिएट करने की कोशिश की है, केजरीवाल को इसका जवाब तो देना होगा”।

वहीं, केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यमुना का पानी पीकर के दिखाने की बात कही, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पीकर दिखा दिया और ये एक ही बात है, चाहे मुख्यमंत्री हो या फिर कोई भी हो”।

*“ये (आप पार्टी) सुचिता की बात करने वाले हर हथकंडा अपना रहे है” – विज*

दिल्ली में पंजाब सरकार की गाड़ी में कैश और शराब बरामद होने का मामला सामने आया जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते सवाल खड़ा करते हुए कहा कि “पंजाब से गाड़ी आई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब से गाड़ी आई है, तो पंजाब से पैसे कौन भेज रहा है, पंजाब में किसकी सरकार है, किसके पास पैसों का अंबार है, ये अंदाजा लगाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि ये (आप पार्टी) सुचिता की बात करने वाले हर हथकंडा अपना रहे है”।

*” बिजली के दाम इंडिपेंडेंट अथार्टी तय करती है” – विज*

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि बिजली बिल में अनाप शनाप चार्ज जोड़कर आम जन को लूट रही है भाजपा सरकार, के बारे मेंबपूचे गए प्रश्न के उत्तर में पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “हुड्डा जी इतने दिन मुख्यमंत्री रहे है, उनको समझ होनी चाहिए कि बिजली के दाम सरकार तय नहीं करती, बिजली के दाम इंडिपेंडेंट अथार्टी तय करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW