हिसार से महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन रद्द, रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था

MWB NEWS: हिसार के उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन की तरफ से महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान कुछ नियमित ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। ऐसे में जींद-हिसार-जींद और नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण का कहना है कि, इस फैसले के पीछे का उद्देश्य महाकुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है। इन ट्रेनों के रेक का इस्तेमाल महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को यात्रा करने की सुविधा मिल सके।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
गाड़ी नंबर 54043: जींद-हिसार ट्रेन 15. 2. 2025 को रद्द रहेगी।
गाड़ी नंबर 54044: हिसार-जींद ट्रेन 17.2. 2025 को रद्द रहेगी।
गाड़ी नंबर 54423: नई दिल्ली-हिसार ट्रेन 16. 2. 2025 को रद्द रहेगी।
गाड़ी नंबर 54424: हिसार-नई दिल्ली ट्रेन 16. 2. 2025 को रद्द रहेगी।



