HARYANA

अनुराग रस्तोगी होंगे हरियाणा के नये मुख्य सचिव,वित्त विभाग की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

चंडीगढ़: तीन दिन के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव रह चुके सीनियर आइएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी पर सरकार ने एक बार फिर भरोसा जताया है। 1990 बैच के अनुराग रस्तोगी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

अनुराग रस्तोगी वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अनुराग रस्तोगी आजकल बजट बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। सरकार ने अधिकारियों की वरिष्ठता की बजाय अनुराग रस्तोगी के अनुभव को ज्यादा महत्व दिया है।

1990 बैच के पांच आइएएस अधिकारी राज्य का मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शामिल थे। इनमें सबसे सीनियर सुधीर राजपाल और डा. सुमिता मिश्रा हैं। सुमिता मिश्रा इस समय राज्य की गृह सचिव हैं, जबकि सुधीर राजपाल के पास स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व है।

हरियाणा के निवर्तमान मुख्य सचिव डा. विवेक जोशी की हाल ही में भारत के चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति हुई है। 1989 बैच के आइएएस डा. विवेक जोशी समय से पूर्व वीआरएस लेकर चुनाव आयोग में चले गये हैं।पिछले साल 31 अक्टूबर को टीवीएसएन प्रसाद के सेवानिवृत होने के बाद अनुराग रस्तोगी तीन दिन के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव रहे थे। चार नवंबर 2024 को डा. विवेक जोशी ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला था। विवेक जोशी को टीवीएसएन प्रसाद के सेवानिवृत होने के बाद राज्य का मुख्य सचिव लगाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW