Trending News

Jammu Kashmir में चप्पा-चप्पा खंगाल रहे सुरक्षाबल, छिपे बैठे हैं इतने Terrorists

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर में भारत के विभाजन के समय से ही आतंकियों का खतरा बना रहा है। आतंकी सीमा पार से लगातार घुसपैठ कर भारत में आ जाते हैं। इस दौरान ये दहशतगर्द जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं जिसमें सुरक्षाबलों के जवानों सहित बेकसूर लोगों की भी जानें चली जाती हैं।

सुरक्षाबल सीमा पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। लगातार खुफिया सूचनाओं के आधार पर वे जंगलों में छिपे बैठे आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी करते रहते हैं और उन्हें भारत से खदेड़ने में लगे रहते हैं। ऐसी ही एक खुफिया जानकारी फिर से सुरक्षाबलों के हाथ लगी है। इस खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षाबल और सेना के जवान चौकन्ना हो गए हैं और उन्होंने अपना तलाशी अभियान बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया इनपुट मिले हैं कि जम्मू-कश्मीर में लगभग 55 आतंकी छिपे हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। ये सभी आतंकी केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग में छिपे बैठे हैं। जम्मू के पुंछ, राजौरी, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में इनके छिपे होने की सूचना मिली है। सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW