जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, सोनू खत्री गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

जालंधर, 02 मार्च: जालंधर के सुच्ची गांव में आज सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश गैंगस्टर सोनू खत्री के गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए पुलिस को गैंगस्टरों की गतिविधियों के बारे में सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही पुलिस ने इन बदमाशों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों बदमाश घायल हो गए। J&K में फिर खराब होगा मौसम, तेज बारिश के साथ होगी बर्फबारी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी पहचान सोनू खत्री गैंग के सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई जांच से यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास से बरामद हथियार सीमा पार से लाए गए थे, जो आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाते थे।
डीजीपी ने बताया कि फाजिल्का में इस मामले में FIR दर्ज की गई है और जांच जारी है। पुलिस ने आगे की जांच के दौरान और खुलासे करने की संभावना जताई है।



