CHANDIGARHHARYANA

सिटी ब्यूटीफुल की मेयर बनी हरप्रीत बबला का खुलासा, जानिए किस काम को देंगी प्राथमिकता ?

एमडब्ल्यूबी न्यूज़ ,चंडीगढ़ । उम्मीदों के विपरीत चंडीगढ़ के मेयर पद पर काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी की नेता हरप्रीत कौर बबला अब आर्थिक दिक्कतों को झेल रहे नगर निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार लाना ही पहली प्राथमिकता होगी। मेयर पद पर काबिज होने के बाद आज मीडिया से बातचीत में हरप्रीत कौर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता निगम के लिए फंड लाने की रहेगी। फंड के अभाव में कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं। विकास के भी सभी काम रुके हुए हैं।

इसलिए सबसे पहले फंड लाने की प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद डंपिंग ग्राउंड में बने गंदगी के पहाड़ा को साफ करना उनका दूसरा सबसे बड़ा कार्य होगा। गंदगी के कारण वहां लोग बहुत ही बुरे माहौल में रह रहे हैं। पिछले एक साल से निगम में कोई काम नहीं हो पाया है। पिछले मेयर भी कोई काम नहीं करवा पाए। या तो उनमें काम करवाने को लेकर कोई मोटिविकेशन नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW