Uncategorized

हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों का हमला, CISF के 6 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

MWB News: हरियाणा सचिवालय में मंगलवार को मधुमक्खियों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे 6 कर्मचारी घायल हो गए। CISF के एक जवान की हालत गंभीर है। आनन फानन में उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भेजा गया। वहीं दूसरे कर्मचारी अपने-अपने ऑफिस में घुस गए। दरअसल, दोपहर एक बजे के करीब सिविल सचिवालय के मुख्य एंट्री गेट पर CISF कर्मचारी सिक्योरिटी चेक कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब सिविल सचिवालय के मुख्य एंट्री गेट पर CISF कर्मचारी सिक्योरिटी चेक कर रहे थे। इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में घायल CISF जवान को चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जवान खतरे से बाहर है। मधुमक्खियों के डंक गहरे लगे हैं, जिनको बाहर निकाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW