NATIONAL

Vaishno Devi में 100-150 में हो सकती है ठहरने की व्यवस्था, जानिए Details

MWB News : माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है कि वे ठहरेंगे कहां? उनका सामान कहां रखेंगे और रात में कैसे सोएंगे? इन सभी के सवालों के जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अगर आप वैष्णो माता के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो वहां पर आप मात्र 150 रुपये में ठहर सकते हैं। दरअसल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भक्तों की सुविधा के लिए उक्त व्यवस्था की हुई है। जो भी भक्त माता के दर्शन करने आते हैं उनके लिए श्राइन बोर्ड द्वारा भवन बनाए गए हैं। इन भवनों में भक्तों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि इन भवनों में भक्तों को लॉकर, एक बेड (डोरमेट्री), कंबल और कॉमन टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था मात्र 150 रुपये में मिल जाती है। इसके अलावा सुविधा अनुसार भक्तों को 150 से लेकर 3400 रुपये तक कमरे मिल जाते हैं। उक्त भवन जम्मू रेलवे स्टेशन, अर्धकुवारी, कटरा चौक और वैष्णो देवी भवन के नजदीक भवन बने हुए हैं। बोर्ड द्वारा बनाए गए 14 भवनों में कमरे बुक करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। कमरों की बुकिंग करने के लिए आप श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जा सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
LIVE NOW